'आप' के पीएम आवास के घेराव के एलान के बीच दिल्ली का लोक कल्याण मेट्रो स्टेशन किया गया बंद
डीएमआरसी ने मंगलवार को बताया, "लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर-3) और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर-5) पर प्रवेश/निकास अगली सूचना तक बंद रहेगा।" डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया है। 'आप' ने आज (मंगलवार) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के घेराव का एलान किया है।
read more at ABP न्यूज़


