छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में ऑटो व एसयूवी की टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक, कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में रविवार को एक सड़क हादसे में 1-वर्षीय बच्ची समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हुए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के थे और वे एक ऑटो-रिक्शा से जा रहे थे जो एक एसयूवी से टकरा गया। बकौल पुलिस, एसयूवी सवार लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी है।
read more at अमर उजाला


