Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पक्षी से टकराने से विमान हुआ क्षतिग्रस्त, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग से बचे 272 यात्री

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 2 September, 2025
नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की पक्षी से टकराने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। उड़ान भरने के कुछ देर बाद हादसा हुआ और विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विमान में सवार 272 यात्री सुरक्षित हैं और नागपुर एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।