न्यूज़ीलैंड के रॉबिन्सन ने 'हवा में उड़ते हुए' लपका शादाब खान का कैच, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ टिम रॉबिन्सन ने क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20I में बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग करते समय 'हवा में उड़ते हुए' शादाब खान का कैच लपका जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। शादाब 3 रन बनाकर काइल जेमिसन की गेंद पर आउट हुए। न्यूज़ीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के दौरान कई हैरतअंगेज़ कैच पकड़े थे।
read more at हिन्दुस्तान


