एच-1बी वीज़ा धारकों के जीवनसाथियों को काम के अधिकार की स्वतः मंज़ूरी देगा यूएस
अमेरिका ने एच-1बी वीज़ा धारकों के जीवनसाथियों को काम के अधिकार की मंज़ूरी स्वतः देने पर सहमति जताई है जिसका फायदा भारतीय आईटी पेशेवरों को होगा। अमेरिकी आव्रजन अधिवक्ता संघ (एआईएलए) द्वारा दायर मुकदमे में होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट इस समझौते पर पहुंचा। बकौल एआईएलए, "हमें इस समझौते से खुशी मिली है जिसमें एच-4 जीवनसाथियों के लिए राहत शामिल है।"
read more at हिन्दुस्तान


