श्रीनगर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर 2 शिक्षकों की गोली मारकर की हत्या
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, श्रीनगर के संगम ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक सरकारी स्कूल में घुसकर 2 शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी है। बकौल पुलिस, इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने कश्मीर में 3 लोगों की हत्या कर दी थी।
read more at अमर उजाला


