देश भर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज़
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले के विरोध में यूपी, एमपी, उत्तराखंड व तेलंगाना समेत देशभर में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज़ पढ़ी। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में प्रदर्शन करते हुए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए। मुस्लिम समुदाय ने भारत सरकार से आतंकी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
read more at जनसत्ता


