बिहार में वोट मांगने पहुंचे BJP विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
दरभंगा (बिहार) की हायाघाट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और उम्मीदवार रामचंद्र प्रसाद को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कमलपुर गांव में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें 'रामचंद्र चोर है' और 'वापस जाओ' जैसे नारे लगाते हुए खदेड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि विधायक को सुरक्षाकर्मियों की मदद लेनी पड़ी।
read more at X


