सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव पेश करे केंद्र: SC
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को लेकर 30 अप्रैल तक प्रस्ताव पेश करे। कोर्ट ने सरकार को वाहन प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दूर संवेदी तकनीक के उपयोग पर तीन महीने के भीतर अध्ययन पूरा करने का निर्देश दिया।
read more at भाषा


