लखनऊ के आसमान में दिखी गुज़रती हुई रहस्यमयी रोशनी, वायरल हुई तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत कई शहरों में सोमवार देर शाम आसमान में गुज़रती हुई रहस्यमयी रोशनी दिखी। स्थानीय लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एएनआई के मुताबिक, सरकार के रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह एक सैटेलाइट थी जबकि कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह स्टारलिंक की सैटेलाइट्स थीं।
read more at हिन्दुस्तान


