इसे राष्ट्रपति को भेजूंगा: कुलाधिपति पद से हटाने के प्रस्तावित अध्यादेश पर केरल के राज्यपाल
केरल सरकार द्वारा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को राज्य की यूनिवर्सिटीज़ के कुलाधिपति पद से हटाने के लिए अध्यादेश लाने के फैसले पर खान ने प्रतिक्रिया दी है। खान ने कहा, "क्योंकि यह अध्यादेश मेरे खिलाफ होगा...तो मैं इस पर निर्णय नहीं ले सकता...मैं इसे राष्ट्रपति के पास भेजूंगा।" दरअसल, राज्य की कैबिनेट ने अध्यादेश लाने का फैसला किया था।
read more at Hindustan Times


