Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आपने कड़ी मेहनत की: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सरफराज़ की पारी पर डेविड वॉर्नर

short by श्वेता भारती / on Saturday, 19 October, 2024
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाज़ सरफराज़ खान की पारी की तारीफ की है। वॉर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, "वेल डन सरफराज़, आपने कड़ी मेहनत की है और यह देखकर अच्छा लग रहा है।" सरफराज़ ने मैच की दूसरी पारी में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा।