Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना का कैप्टन समझ सब देते VIP ट्रीटमेंट, महाराष्ट्र की महिला 23 वर्षों से कर रही थी फर्ज़ीवाड़ा

short by खुशी / on Friday, 12 September, 2025
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) से 23-वर्षों से खुद को भारतीय सेना का कैप्टन बताकर फर्ज़ीवाड़ा कर रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को छापेमारी में उसके घर से सेना की कई वर्दियां, नेमप्लेट, नकली पहचान-पत्र, मेडल आदि मिले। बकौल पुलिस, महिला कैप्टन बनकर कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि जाती जहां उसे सब सलाम करते व वीआईपी ट्रीटमेंट देते।