टी20 में भुवनेश्वर कुमार बने भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़
आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। आईपीएल-2025 में डीसी के खिलाफ अपने पहले विकेट के साथ ही भुवनेश्वर ने पीयूष चावला (319 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, युज़वेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ हैं जिन्होंने अबतक 373 विकेट लिए हैं।
read more at NewsBytes


