कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के सदस्यों ने NTA ऑफिस पर किया प्रदर्शन, गेट पर लगाया ताला
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्यों ने एनईईटी और नेट परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर एनटीए के दिल्ली स्थित ऑफिस पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई के सदस्यों ने एनटीए ऑफिस में घुसकर दरवाज़े पर ताला लगा दिया। एक वीडियो में एनएसयूआई के सदस्य 'एनटीए बंद करो' और 'एनटीए मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाते दिख रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


