Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में भीषण टक्कर के बाद कई फीट गहरे गड्ढे में पलटे टेम्पो और एसयूवी, 5 लोगों की हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 30 November, 2024
श्रावस्ती (यूपी) में शनिवार को एक एसयूवी और टेम्पो में भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे कई फीट गहरे गड्ढे में पलट गए। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में 2 और टेम्पो में 9 लोग सवार थे जिनमें से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। बकौल पुलिस, अन्य 6 घायलों का इलाज जारी है।