आनंद महिंद्रा ने बिना हाथ वालीं पैरालंपिक मेडलिस्ट शीतल देवी को तोहफे में दी स्कॉर्पियो
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने पेरिस पैरालंपिक-2024 में कांस्य पदक विजेता बिना हाथ वालीं तीरंदाज़ शीतल देवी को तोहफे में स्कॉर्पियो-एन दी है। इसकी तस्वीरें X पर शेयर कर उन्होंने लिखा, "मैं लंबे समय से उनकी प्रतिभा का प्रशंसक रहा हूं...उन्होंने मुझे तीर भेंट किया...जो उनकी पहचान का प्रतीक है।" उन्होंने बीते साल शीतल को कार देने का वादा किया था।
read more at इंडिया टीवी


