अखिलेश की बात का शाह ने मुस्कुराते हुए कुछ ऐसा दिया जवाब कि ठहाकों से गूंजा सदन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई। इसपर गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्कुराते हुए कहा, "सामने जितनी भी पार्टियां हैं...उनमें परिवार के पांच लोगों को अध्यक्ष चुनना है...आप (अखिलेश) 25 साल तक...अध्यक्ष रहेंगे।" इस जवाब पर कई सदस्य ठहाके लगाते दिखे।
read more at हिन्दुस्तान


