26/11 मुंबई हमले का 'हीरो' अब बन गया कुख्यात ड्रग्स माफिया! पूर्व NSG कमांडो हुआ गिरफ्तार
राजस्थान की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने राजस्थान, ओडिशा और तेलंगाना के बीच गांजा तस्करी के अवैध कारोबार के मुख्य सरगना बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया है। नैशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) का पूर्व कमांडो बजरंग 26/11 मुंबई हमले के समय आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में शामिल रहा था।
read more at TV9 भारतवर्ष


