शख्स ने मिल्कीपुर उप-चुनाव में 'अकेले 6 वोट डालने' का किया दावा; अखिलेश ने शेयर किया वीडियो
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में वोटिंग के बीच बुधवार को X पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें बीजेपी का झंडा गले में डाले शख्स कहता दिखा, "मैंने अकेले 6 वोट डाले हैं।" वीडियो में शख्स पत्रकार को अपना नाम रामबोध पांडेय बताता दिखा। अखिलेश ने लिखा, "निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?"
read more at ABP न्यूज़


