यूपी सरकार ने 16 घंटे के भीतर वापस लिया 2.44 लाख राज्यकर्मियों का अगस्त का वेतन रोकने का आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने 2.44 लाख राज्यकर्मियों का अगस्त महीने का वेतन रोकने का आदेश करीब 16 घंटे के भीतर ही वापस ले लिया है। प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। राज्यकर्मियों को 31 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना था।
read more at Facebook


