हैदराबाद में पति द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर नवविवाहिता ने की आत्महत्या
जीदीमेतला (हैदराबाद) में पति द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोकने पर नवविवाहित महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मृतका के. शैलजा (20) ने दो महीने पहले ही के. गंगा प्रसाद (28) से शादी की थी। हाल ही में पति ने महिला को मोबाइल उपहार में दिया था जो उनके बीच विवाद का कारण बना।
read more at The Siasat Daily


