एचडीएफसी बैंक ने कर्मचारियों के नोटिस पीरियड को 90 दिन से घटाकर 30 दिन किया
'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक ने इस्तीफा देकर जाने वाले अपने कर्मचारियों के लिए नोटिस पीरियड को 90 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करना है। कोटक महिंद्रा बैंक व एसबीआई और पीएनबी जैसे बैंकों का नोटिस पीरियड 90 दिन है।
read more at The Financial Express


