Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में बहुमंज़िला इमारत में लगी आग, 135 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

short by श्वेता भारती / on Thursday, 23 November, 2023
मुंबई के भायखला इलाके में एक 24-मंज़िला इमारत की तीसरी मंज़िल पर गुरुवार तड़के आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि अलग-अलग मंज़िलों पर फंसे कम-से-कम 135 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।