Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों करीब 122 वर्षों में सबसे सूखे अगस्त का सामना कर रहा है भारत?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 30 August, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अल-नीनो और समुद्री-वायुमंडलीय घटना मैडेन जूलियन ऑसिलेशन (एमजेओ) के 'अनफेवरेबल फेज़' के चलते देश में इस साल अगस्त महीना 1901 के बाद से (करीब 122 वर्षों में) सबसे सूखा रहने वाला है। समुद्री सतह के तापमान के बढ़ने को अल-नीनो कहा जाता है जबकि एमजेओ के चलते समुद्र में संवहन में कमी आती है।