पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत का हुआ निधन
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति डॉ. देवी सिंह शेखावत (89) का शुक्रवार सुबह पुणे में निधन हो गया। शेखावत की दो दिन से तबीयत खराब थी और वह पुणे के केईएम अस्पताल में भर्ती थे। वह कांग्रेस के सदस्य थे और 1980 से 1990 तक महाराष्ट्र के अमरावती से विधायक रह चुके थे।
read more at News18 हिंदी


