Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में एलिवेटेड रोड पर कार रोककर 'कपल' ने फायर गन चलाते हुए किया डांस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 19 October, 2023
नोएडा (यूपी) में एलिवेटेड रोड पर कार रोककर डांस कर रहे एक 'कपल' का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में युवती फायर गन चलाती हुई भी दिख रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार को सीज़ कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, कार का ₹27,500 का चालान भी कटा है।