Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिवाली पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत-पाक के जवानों ने एक-दूसरे को दीं मिठाइयां

short by शिव / on Monday, 24 October, 2022
पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर दिवाली के मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व पाकिस्तान रेंजर्स ने एक-दूसरे को मिठाइयां दीं। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "भारत की शांति की परंपरा के अनुसार...बीएसएफ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।" पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बांग्लादेशी सैनिकों को भी मिठाइयां दीं।
read more at भाषा