Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शराब की दुकान की छत तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दिल्ली में चुराए ₹7 लाख

short by खुशी / on Saturday, 13 May, 2023
दिल्ली के कांति नगर में एक शराब की दुकान की छत तोड़कर करीब ₹7 लाख चुराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से 2 पश्चिम बंगाल व एक बांग्लादेश का निवासी है। बकौल पुलिस, आरोपियों से चोरी के रुपए से खरीदे गए मोबाइल फोन व स्कूटर आदि बरामद किए गए हैं।