यह बजट पंजाब को सुनहरा भविष्य देगा: राज्य की 'आप' सरकार के पहले बजट पर केजरीवाल
पंजाब में 'आप' सरकार के पहले बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "आज का बजट पंजाब को...सुनहरे भविष्य की ओर ले जाएगा...(मुख्यमंत्री) भगवंत मान व पंजाब के लोगों को बधाई।" उन्होंने कहा, "पिछली सरकारें पंजाब का खज़ाना लूट कर खाली कर गईं...हमारी ईमानदार सरकार ने आते ही कई माफियाओं का खात्मा किया।"
read more at Twitter


