Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर समेत 2 बदमाश अरेस्ट, 26 राउंड चलीं गोलियां

short by Priyanka Verma / on Monday, 5 October 2026
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला गैंग के दो कथित शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 26-राउंड फायरिंग हुई जिसमें अपराधियों के पैरों में गोलियां लगीं। बकौल पुलिस, दोनों पर एक कारोबारी के घर पर तोड़फोड़-फायरिंग के आरोप हैं।