MP में विधायक के बेटे के बंगले में पेड़ पर लटका मिला घरेलू सहायिका का शव
टीकमगढ़ (एमपी) के खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर के बेटे अभियंत सिंह के बंगले में 20 वर्षीय घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सहायिका का शव पेड़ पर लटका मिला व उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अभियंत ने कहा, "घटना के समय वह दिल्ली में थे...घर पर पत्नी-बेटा थे।"
read more at हिन्दुस्तान


