राहुल गांधी ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर दी बधाई
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने पर बधाई दी है। राहुल ने 'X' पर कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर डॉनल्ड ट्रंप को बधाई...बतौर राष्ट्रपति आपके दूसरे कार्यकाल में सफलता की कामना करता हूं।" वहीं, राहुल ने कमला हैरिस को भी उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
read more at ABP न्यूज़


