Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला के शरीर में उल्टी दिशा में थे कई अंग, दिल्ली के डॉक्टरों ने बिना बड़ा चीरा लगाए की सर्जरी

short by खुशी / on Saturday, 4 April, 2026
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में डॉक्टरों ने दिल की जन्मजात दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक 31-वर्षीय महिला की जटिल हार्ट सर्जरी सिर्फ 4 सेंटीमीटर का चीरा लगाकर सफलतापूर्वक की। Situs Inversus नामक जन्मजात दुर्लभ कंडीशन के कारण महिला का दिल, लिवर, स्पलीन और पेट उल्टी जगह पर हैं। बकौल डॉक्टर, महिला की सर्जरी 'आयुष्मान भारत' योजना के तहत मुफ्त हुई।