Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 2 घंटे में फटे 200 सिलिंडर, केमिकल टैंकर के ड्राइवर ने LPG ट्रक को मारी थी टक्कर

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 8 October 2025
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एलपीजी सिलिंडर के ट्रक में आग लगने के बाद 2 घंटे में 200 सिलिंडर फटे। बकौल रिपोर्ट, आरटीओ की गाड़ी देखकर एक केमिकल टैंकर के ड्राइवर ने टैंकर को ढाबे में घुसा दिया जिससे टैंकर ट्रक से टकरा गया और आग लग गई। हादसे में एक शख्स की मौत हुई है।