क्लोई करदाशियां ने मनीष मल्होत्रा को कहा 'लोकल डिज़ाइनर'; ट्रोल होने के बाद दी सफाई
किम करदाशियां की बहन क्लोई करदाशियां ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई ड्रेस पहनी थी। क्लोई ने अपने एक वीडियो में मनीष को 'लोकल डिज़ाइनर' कहा जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। बाद में क्लोई ने तस्वीरें अपलोड कर मनीष को दुनिया में मशहूर भारतीय डिज़ाइनर बताया।
read more at Hindustan Times


