कौन हैं जस्टिस बीआर गवई जो बनेंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश?
जस्टिस बीआर गवई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। 65-वर्षीय गवई देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिस होंगे। अमरावती निवासी गवई ने करियर की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत की थी। वह नवंबर 2003 में बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और नवंबर 2005 में स्थाई न्यायाधीश बनाए गए। उन्हें 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया।
read more at हिन्दुस्तान


