IPL मैच के लाइट शो के दौरान दिखाया गया भारत का गलत नक्शा
मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आरसीबी और जीटी के बीच आईपीएल-2026 क्वॉलीफायर 1 के दौरान लाइट शो में भारत का एक गलत और अधूरा नक्शा दिखाया गया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस गलती को 'अस्वीकार्य' और 'शर्मनाक' बताया। वीडियो वायरल होने के बाद एक यूज़र ने लिखा, "यह एक गंभीर मुद्दा है...और इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।"
read more at Facebook


