पाक ने पेट्रोल के महंगे दामों के बीच इस्लामाबाद में एक महीने तक फ्री किया पब्लिक ट्रांसपोर्ट
पाकिस्तानी सरकार ने ईरान युद्ध के चलते महंगे हुए पेट्रोल-डीज़ल के दामों के बीच इस्लामाबाद में एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री कर दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को 42.7% जबकि डीज़ल के दाम को 54.9% बढ़ाने के बाद यह फैसला लिया। पड़ोसी देश में एक लीटर पेट्रोल 458 और डीज़ल 520 पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


