Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में मोमो बेचने वाला बना करोड़पति, लोगों को ऑनलाइन गेमिंग में फंसाकर खुद हुआ मालामाल

short by खुशी / on Saturday, 25 April, 2026
इटावा पुलिस (यूपी) ने लोगों को 'बिग डैडी ऐप' से जोड़कर ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाज़ी में धकेलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मोमो-फास्टफूड ठेला संचालक आरोपी ने करीब ₹1 करोड़ की अवैध कमाई की। पुलिस जांच के अनुसार, ठगी के रुपयों से उसने ₹50 लाख का आलीशान घर बनवाया, ₹22 लाख की कार और ₹22 लाख की लग्ज़री बाइक खरीदी।