रियल मनी गेमिंग पर बैन के बाद गेम्सक्राफ्ट ने की 120 कर्मचारियों की छंटनी
सरकार द्वारा रियल मनी गेमिंग पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद गेमिंग कंपनी गेम्सक्राफ्ट ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने बताया कि यह फैसला 'बाहरी हालात' और 'नई वास्तविकता के अनुकूल ढलने' की ज़रूरत के चलते लिया गया है। कंपनी के पूर्व सीएफओ रमेश प्रभु पर ₹270.43 करोड़ का घोटाला करने का भी आरोप है।
read more at हिन्दुस्तान


