Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉशिंगटन फ्रीडम ने जीता मेजर लीग क्रिकेट 2024 का खिताब

short by रघुवर झा / on Monday, 29 July, 2024
वॉशिंगटन फ्रीडम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को मेजर लीग क्रिकेट 2024 के फाइनल में 96 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है। फाइनल में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने कप्तान स्टीव स्मिथ की 88 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 207 रन बनाए जिसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 111 रन ही बना सकी।