हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से मेघालय के रास्ते 284 और लोग भारत आए
अधिकारियों ने बताया है कि बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच शनिवार को मेघालय के पश्चिमी जयंतिया हिल्स में दावकी एकीकृत जांच चौकी के ज़रिए 284 और लोग भारत आए। बकौल अधिकारी, बांग्लादेश से भारत आए इन लोगों में 168 नेपाली और 115 भारतीय हैं जिनमें 8 छात्र मेघालय के हैं और कनाडा का एक छात्र भी शामिल है।
read more at लेटेस्टली


