एमपी में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास ने ली मंत्री पद की शपथ
मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में सुबह 9 बजे मंत्री पद की शपथ दिलाई। एमपी में अब कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। गौरतलब है, विजयपुर से विधायक रावत अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
read more at ABP न्यूज़


