लंदन में भारतीय मूल के बिजनेसमैन पर हुआ जानलेवा हमला, घड़ी लूटकर फरार हुए हमलावर
लंदन में भारतीय मूल के मलेशियन बिजनेसमैन विनोद शेखर पर दो अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने उन्हें घूंसे मारे और घड़ी छीनकर फरार हो गए। शेखर की पत्नी विनी ने शोर मचाया जिसके बाद दोनों बदमाश डर कर भाग गए। यह घटना बैटरसी पावर स्टेशन के पास हुई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
read more at इंडिया टीवी


