भारी बारिश के बीच यूपी में भरभराकर गिरी रेलवे स्टेशन की दीवार, बाल-बाल बचा शख्स
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को भारी बारिश के बीच रामबाग रेलवे स्टेशन के पास की करीब 14 फीट ऊंची पुरानी बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। इस दौरान वहां से गुज़र रहा एक शख्स दीवार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, दीवार ढहने से कुछ गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
read more at X


