Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जगुआर को टब में खड़ा करके रगड़-रगड़कर नहलाती दिखी महिला, वीडियो आया सामने

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 14 July, 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पानी से भरे टब में एक जगुआर को खड़ा करके उसे रगड़-रगड़कर नहलाती नज़र आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "इतनी बड़ी गलती कोई कैसा कर सकता है भाई?"