Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

108 वर्षीय जापानी महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज़ महिला नाई, कहा- अभी काम बंद नहीं करना

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 13 March 2025
जापान की 108-वर्षीय शित्सुई हाकोइशी ने सबसे उम्रदराज़ महिला नाई होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 90 से अधिक वर्षों से बतौर नाई काम कर रहीं हाकोइशी ने कहा, "अभी काम बंद करने की मेरी योजना नहीं है।" उन्होंने 'तीन बातों' पर ज़ोर दिया- कभी किसी से द्वेष न रखें, ईर्ष्या न करें और दूसरों से झगड़ा न करें।
read more at Hindustan Times