महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल के NICU वॉर्ड में लगी आग, 39 नवजात में से 3 की मौत
अमरावती (महाराष्ट्र) में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे ज़िला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भीषण आग लग गई। घटना के समय वॉर्ड में 39 नवजात शिशु मौजूद थे जिसमें से 3 शिशुओं की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वेंटिलेटर में ब्लास्ट से आग लगी थी। गंभीर रूप से प्रभावित 6 बच्चों को दूसरे अस्पताल भेजा गया है।
read more at ABP न्यूज़


