एमपी में फ्रूट जूस के पैकेट में मिला मरा हुआ चूहा, वीडियो आया सामने
इंदौर (एमपी) में एक शख्स द्वारा ऑनलाइन मंगाए गए फ्रूट जूस के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है जिसका एक वीडियो सामने आया है। शख्स ने बताया कि चूहा देखने से पहले उसके परिवार के लोग आधा जूस पी चुके थे। शख्स के मुताबिक, उसने संबंधित कंपनी को मेल कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
read more at इंडिया टीवी


